अलसी के फायदे और नुकसान क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 16:16

खाली पेट अलसी खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं?

Eating Flax Seeds Empty Stomach: अलसी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, जानें खाली पेट अलसी खाने के फायदे और नुकसान।

Flax Seeds Benefits And Side Effects: अलसी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। हार्ट, स्किन, बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ अलसी के बीज खाने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है। आयुर्वेद में अलसी के बीज को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। अलसी के बीज में मौजूद पोषक तत्व आंख की रोशनी बढ़ाने, हार्ट को हेल्दी रखने और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। कई लोग सुबह के समय खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करते हैं। अलसी के बीज सेहत के लिए जितने फायदेमंद होते हैं, इनका गलत तरीके से सेवन करना उतना ही नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं खाली पेट अलसी के बीज खाने के फायदे और नुकसान।
अलसी के बीज में पोषक तत्वों की मात्रा- Flax Seeds Nutritional Value

अलसी के बीज में शरीर के लिए फायदेमंद हेल्दी फैट, कार्ब्स और डाइटरी फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अलसी के बीज में ये पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं-

हेल्दी फैट
सोडियम
पोटैशियम
मैग्नीशियम
कार्बोहाइड्रेट
डाइटरी फाइबर
प्रोटीन
कैल्शियम 
ओमेगा 3 फैटी एसिड
विटामिन बी-1
विटामिन बी-6
आयरन
कॉपर

Eating Flax Seeds Empty Stomach Benefits
 
खाली पेट अलसी के बीज खाने के फायदे- Flax Seeds on Empty Stomach Benefits in Hindi
सुबह खाली पेट अलसी खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। खाली पेट अलसी खाने से पहले आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। खाली पेट अलसी खाने के फायदे इस तरह से हैं-

1. पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद होता है।

2. प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए सुबह खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद होता है।

3. वजन कम करने के लिए खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद है।

4. लिवर और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद है।

5. बालों को मजबूत और टूटने से बचाने के लिए खाली पेट अलसी के बीज खाना फायदेमंद माना जाता है।

6. डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद होता है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

7. स्किन की झुर्रियों, फाइन लाइन्स और कील-मुहांसों को दूर करने के लिए भी खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद है।

खाली पेट अलसी खाने के नुकसान- Flax Seeds Side Effects on Empty Stomach

खाली पेट अलसी का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। सुबह खाली पेट अलसी खाने से सेहत को ये नुकसान हो सकते हैं-

1. कब्ज और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या में खाली पेट अलसी नहीं खाना चाहिए।

2. गर्भवती महिलाओं के लिए सुबह खाली पेट अलसी खाना नुकसानदायक होता है।

3. ऐसे लोग जिन्हें डायरिया है उनके लिए भी सुबह खाली पेट अलसी खाना बहुत नुकसानदायक होता है।

4. सुबह खाली पेट अधिक मात्रा में अलसी खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है।

5. खाली पेट अधिक मात्रा में अलसी खाने से आंत में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है।

ऊपर बताई गयी समस्याओं में खाली पेट अलसी खाने से बचना चाहिए। किसी बीमारी या समस्या में अलसी के बीज का औषधीय इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। ऐसे लोग जो किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के अलसी के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info